हरदोई, जून 13 -- मल्लावां। सेवानिवृत अध्यापक के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर दो सिलेंडर चोरी कर ले गए। कस्बे बादाटोला गंगारामपुर निवासी राम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घर से बाहर परिवार सहित गए हुए थे। तभी घर के मुख्य द्वार पर पड़े ताला को तोड़कर अज्ञात चोर एक भरा व एक खाली सिलेंडर चोरी कर ले गए। ज़ब शनिवार को आए तो देखा दरवाज़े का ताला टूटा पड़ा है और दोनों सिलेंडर गायब है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है पुलिस घटना की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- झंगहा में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, जेवर और कपड़े ले गए चोर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...