नोएडा, मई 30 -- जालसाजों ने विशेषज्ञ बताकर आकर्षक रिटर्न का झांसा दिया सात से 17 जनवरी के बीच कई किस्तों में रकम ट्रांसफर कराई यह भी पढ़ें- सेवानिवृत अधिकारी से निवेश के नाम पर 22 लाख ठगे नोएडा,रवि प्रकाश सिंह रैकवार। निवेश पर अधिक मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगों ने 75 वर्षीय बुजुर्ग से 21.94 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद अब साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है。ठगी का विवरण सेक्टर 76 स्थित सोसाइटी में रहने वाले प्रभात कुमार सिन्हा पूर्व में छत्तीसगढ़ की एक स्टील कंपनी में कार्यरत रहे हैं और सेवानिवृत्ति के बाद नोएडा में रह रहे हैं। इसी साल जनवरी में अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनसे सोशल मीडिया और मोबाइल पर संपर्क किया और निवेश योजनाओं मे...