सोनभद्र, मार्च 13 -- सोनभद्र, संवाददाता। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से डायट सभागार में शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों के सम्मान में सम्मान समारोह एवं होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अखिलेश वत्स ने की। मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे रहे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के क्षेत्रीय संगठन मंत्री आनंद मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ज्योतिषाचार्य देवेश गुरु तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन अशोक कुमार त्रिपाठी ने किया। इस दौरान बेसिक शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे 23 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, बल्कि उसके मार्गदर्शन का स्वरूप बदल जाता है और...