पटना, अप्रैल 30 -- अप्रैल में सेवानिवृत्त हुए रेलकर्मियों के लिए दानापुर मंडल के सभागार में गुरुवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान रेल सेवा से सेवानिवृत्त 14 रेलकर्मियों को डीआरएम विनोद कुमार ने अंगवस्त्र एवं फाइनल सेटलमेंट के दस्तावेजों को देकर सम्मानित करते हुए विदाई दी। डीआरएम ने सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों के सुखद, स्वस्थ एवं समृद्ध भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अपने समापक भुगतान की राशि को असुरक्षित जगहों पर निवेश ना करें और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। मौके पर वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अतुल कुमार समेत मंडल के सभी विभागों के अधिकारीगण एवं यूनियन तथा एसोसिएशन के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- सात रेल कर्मचारियों को तत्काल पदोन्नति मिली यह भी पढ़ें- 33 रेलकर्मी सेवानिवृत्त, 11.48 करोड़ का समापन भुगतान यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.