फतेहपुर, अप्रैल 1 -- जहानाबाद। सेवानिवृत्त होने पर नवनीत कुमार मिश्रा के पूर्व तैनाती स्थल प्राथमिक विद्यालय कृपालपुर बिंधा पहुंचने पर विद्यालय परिवार द्वारा उन्हे विदाई दी गई। शिक्षकों ने उन्हें फूल माला व अंग वस्त्र पहना कर उपहार प्रदान किए। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण शुक्ला के अलावा अजय मिश्रा, विजय द्विवेदी, योगेंद्र वर्मा(गोली), शैलेन्द्र त्रिवेदी, अनुराग, नवनीत कुमार, शिवम, प्रशांत आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...