आगरा, जनवरी 12 -- शहर के रेलवे स्टेशन रविवार को सेवानिवृत्त बीएसएफ के जवान नरेंद्र सिंह पुंढीर की घर वापसी पर स्थानीय लोगों एवं परिजनों ने उनका फूला माला पहनाकर स्वागत किया। ट्रेन से उतरने के बाद स्टेशन पर बाहर आने पर ढोल-नगाड़े बजाए गए। परिजनों में चेहरे पर मुस्कराहट देखी गई। स्टेशन तक घर तक लोगों ने स्वागत किया। इस मौके पर पंकज ठाकुर, संतोष राजपूत, देवेंद्र सिंह राजपूत, मनोज मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...