चाईबासा, मार्च 17 -- चाईबासा। सदर प्रखंड अंतर्गत कमारहातु में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होकर लौटे साऊ देवगम को सपत्नीक मसकल फाउंडेशन कमारहातु द्वारा ग्राम मुंडा बिरसा देवगम और अतिथि डॉ. अनंत कुमार महतो के हाथों बुके देकर सम्मानित किया गया। मुंडा बिरसा देवगम ने कहा कि साऊ ने देश की सेवा कर अपना कर्तव्य का निर्वाह किया। अब अपने परिवार एवं गांव वासियों के बीच रहकर अपने कार्यानुभव साझा करेंगे। मौके पर सोनाराम देवगम पूर्व मुखिया लादू देवगम, शिक्षक कृष्णा देवगम, सुरजा देवगम, बैंककर्मी अर्जुन देवगण, पंसस दीनबंधु देवगम, विमल बिरुवा, तुराम देवगम, सावित्री देवगम, शिमलन देवग, सरिता देवगम आदि काफी संख्या महिला-पुरुष उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...