लातेहार, जनवरी 31 -- बारियातू, प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बालूमाथ पुलिस अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत सेवानिवृत हुए तीन अधिकारी को भावभीनी विदाई दी गई। जानकारी देते थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने बताया कि बारियातू थाना में पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की उपस्थिति में बारियातु थाना परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर सेवानिवृत हुए बालूमाथ अनुमंडल पुलिस निरीक्षक परमानन्द विरुआ, बालूमाथ थाना के उप निरीक्षक उमेश प्रसाद यादव और बारियातू थाना के सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह को शॉल ओढ़कर एवं उपहार देकर विदाई दी गई। विदाई समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री कुमार ने कहा की पुलिस विभाग में नौकरी करते हुए अपने परिवार, समाज और देश की सेवा के सुरक्षा करने की कर्तव्यनिष्ठा को सेवानिवृत होने के बाद भी जीवनभर करने की प्रेरणा लेन...