उन्नाव, जनवरी 31 -- उन्नाव। जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ.फौजिया अंजुम ने जुलाई 2024 में पदभार गृहण किया था। 19 माह सेवाएं देने के बाद 31 जनवरी को वह सेवानिवृत्त हो गईं। इस दौरान डॉ.तौसीफ, डॉ.अल्का शुक्ला, डॉ.निधि, अखिलेश वर्मा, आशीष आदि ने उन्हें विदाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। विभागीय जानकारों की माने तो डॉ. फौजिया अंजुम को अपर निदेशक ने एनक्वास टीम का मंडल प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं महिला अस्पताल की जिम्मेदारी डॉ.अरविंद आनंद को दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...