सेवानिवृत्त हवलदार का गांव पहुंचने पर स्वागत
बागपत, अप्रैल 6 -- सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद गांव लौटे हवलदार का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। नैन खाप प्रभारी सुभाष नैन ने बताया कि तेजिंदर सिंह ने जाट रेजीमेंट में देश सेवा की है। 24 साल की सेवा पूरी करने के बाद हवलदार पद से सेवा मुक्त हो गए। रविवार को उनका स्वागत समारोह आयोजित किया गया। ग्रामीण गुफा मंदिर पर एकत्र हुए। यहां पर तेजिंदर सिंह ने गुफा बाबा की पूजा अर्चना की उसके बाद उन्हें गांव तक ढोल नगाड़ा के साथ ले जाया गया। उनके परिवार और गांव के लोगों ने फूल वर्षा और माला का स्वागत किया। गांव में खुशी का माहौल बन गया। इस दौरान अजय सिंह, जितेंद्र, हरेंद्र, नरेंद्र, देवेंद्र मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.