नोएडा, मार्च 17 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। बिसरख कोतवाली पुलिस ने सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी के ईसीएचएस कार्ड का गलत इस्तेमाल कर फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर युवती समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरोह का सरगना फरार है। सरगना और पकड़ा गया एक आरोपी पूर्व में भी इस तरह के मामले में जेल जा चुके हैं। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि टप्पल अलीगढ़ के रहने वाले एक रिटायर्ड सैन्यकर्मी सुंदर सिंह ने पुलिस से शिकायत की थी। सुंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके बेटी शालिनी के नाम पर बने ईसीएचएस कार्ड का ग्रेनो वेस्ट के एक निजी अस्पताल में फर्जी तरीके से इस्तेमाल किया गया। बिसरख कोतवाली पुलिस ने इस मामले की जांच की तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। पुलिस की छानबीन में पता चला की सैन्यकर्मी की बेटी शालिनी के ईसीएचएस कार्ड से तन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.