अल्मोड़ा, अक्टूबर 27 -- सेना से सेवानिवृत्त लांस नायक (सेवानिवृत्त) जगदीश चंद्र जोशी में देशसेवा का जज्वा है। समाजसेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें कर्नल ऑफ द कुमाऊं एंड नागा रेजिमेंट की ओर से प्रशंसा पत्र प्रदान किया है। यह सम्मान उन्हें वर्ष 2025 में सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय सेवाएं देने पर दिया गया। रेजिमेंट की ओर से जारी प्रशंसा पत्र में कहा गया है कि जोशी ने सेवा काल में प्रदर्शित अनुशासन, निष्ठा और समर्पण को नागरिक जीवन में भी जारी रखते हुए समाज के उत्थान के लिए सराहनीय प्रयास किए हैं। उनके कार्यों ने रेजिमेंट की गौरवशाली परंपरा को और ऊंचा किया है। प्रशंसा पत्र पर लेफ्टिनेंट जनरल आर. सी. तिवारी, कर्नल ऑफ द रेजिमेंट, के हस्ताक्षर हैं। इसमें जोशी के सामाजिक योगदान को उत्कृष्ट और अनुकरणीय बताते हुए उनकी सेवाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.