चंदौली, अगस्त 3 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। आर्मी सूबेदार होनरी कैप्टन के पद से सेवानिवृत्त राजेश कुमार यादव का रविवार को भव्य स्वागत हुआ । चहनियां कस्बा से लेकर पैतृक गांव सेमरा तक डीजे, गाजे बाजे के साथ ग्रामीणों ने भारत माता की जयकारे लगाते हुए घर ले गये। सेमरा गांव के रहने वाले राजेश कुमार यादव की पहली पोस्टिंग जम्मू में 10 जुलाई 1996 में हुई। लगातार 30 वर्ष 17 दिन देश की सेवा करते हुए 31 जुलाई 2026 को नासिक से आर्मी सूबेदार होनरी कैप्टन के पद से सेवानिवृत्त हुए। रविवार को नासिक से घर आने पर चहनियां कस्बा में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने डीजे, गाजे बाजे के साथ देश भक्ति के गानों के साथ भारत माता की जयकारे के साथ पैतृक आवास पर सम्मान के साथ ले गये। यह भी पढ़ें- भूतपूर्व सैनिक सूबेदार महेंद्र नारायण कुंवर को तिरंगे के साथ दी गई ...