देवरिया, अप्रैल 16 -- देवरिया, निज संवाददाता। उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में सदर बीआरसी स्थित शिक्षक भवन में बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सेवानिवृत्त शिक्षक बैजनाथ पति त्रिपाठी व वरिष्ठ लेखाकार वित्त एवं लेखाधिकारी अवधेश शुक्ला को अंगवस्त्र, स्मृतिचिह्ल व उपहार भेंट किया गया।सदर ब्लॉक के खंड शिक्षाधिकारी देवमुनि वर्मा ने कहा कि सेवानिवृत्त एक सतत प्रक्रिया है। शिक्षक के रूप में विधिक रूप से भले सेवानिवृत्ति प्राप्त कर ले, लेकिन जीवन पर्यंत अपनी विद्वता से समाज को लाभान्वित करते रहेंगे। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि वह एक शिक्षक, संघ के समर्पित सदस्य और समाज के निर्माता के रूप में सदैव याद किए जाएंगे। जिला मंत्री आनंद प्रकाश यादव ने कहा कि बैजनाथ पति त्रिपाठी और अवधेश शुक्ला शिक्षक हित में अपनी भूमिका ...