बोकारो, मई 16 -- कसमार प्रखंड के खैराचातर निवासी एवं प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, कसमार की सेवानिवृत्त शिक्षिका दीपा जायसवाल का नोएडा के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। शनिवार को बनारस के मणिकर्णिका घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। दीपा जायसवाल ने शिक्षा जगत में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दीं। कसमार स्थित बालिका मध्य विद्यालय में भी कई साल तक बतौर प्रधानाध्यापिका उन्होंने सेवा दी। उनके निधन पर खैराचातर पंचायत के पूर्व मुखिया रामसेवक जायसवाल, सेवानिवृत्त शिक्षक निशाकर दे, प्रदीप कुमार पांडेय, सुभाष चंद्र ठाकुर, संतोष मुखर्जी, गोपी करमाली, विक्रांत प्रसाद, जहांगीर खान व अन्य दर्जनों शिक्षकों ने शोक व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...