मऊ, मई 10 -- दोहरीघाट,हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत शाहपुर स्थित कम्पोजिट विद्यालय पर शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त प्रभारी प्रधानाध्यापक आशा देवी को सम्मान विदाई दी गई और उनके उत्तम स्वास्थ्य व उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। वहीं विद्यालय की छात्राओं ने भावुक प्रस्तुति दे सभी की आंखे नम कर दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया गया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के साथ विदाई गीत प्रस्तुत किया। विदाई गीत की शानदार प्रस्तुति पर सबकी आंखें नम हो गई। इस दौरान बच्चों समेत शिक्षकों के आंसू निकल आए। यह भी पढ़ें- शिक्षिका शोभा कुजूर को दी गई विदाई वहीं विदाई समारोह के दौरान विद्यालय के शिक्षक अजय शाही ने अंग वस्त्र ओढ़ाकर एवं प्रतिक चि...