अररिया, फरवरी 3 -- पलासी, (ए.सं.)। प्रखंड के कनखुदिया पंचायत के अंतर्गत मध्य विद्यालय कनखुदिया में आयोजित समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षक रविन्द्र कुमार को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक परमानंद मांझी ने सेवा निवृत्त शिक्षक के कार्यकाल का प्रसंशा करते हुए कहा कि रविन्द्र कुमार मंडल वर्ष 2000 से वर्ष 2026 तक शिक्षण सेवा में योगदान दिया। वे एक ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ व कुशल शिक्षक थे। उनकी कार्यकाल को सदैव याद किया जाएगा, लेकिन अब वे उनलोगों के बीच एक मार्गदर्शक के रूप में जाने जाएंगे। वहीं अन्य वक्ताओं ने सेवानिवृत्त शिक्षक का सेवा समय का भरपूर प्रसंशा किया। इस क्रम में विद्यालय परिवार व बच्चों के द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षक को अंग वस्त्र व डायरी कलम देकर सम्मानित किये। मौके पर प्रधानाध्यापक परमानंद मांझी, रामकृष्ण याद...