बाराबंकी, अप्रैल 9 -- सआदतगंज। शिक्षा क्षेत्र रामनगर के कम्पोजिट विद्यालय पूरे जबर में कार्यरत वरिष्ठ शिक्षक कृष्ण मुरारी मिश्रा के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहकर्मी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सेवानिवृत्त शिक्षक के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान को याद किया। इस मौके पर पूर्व विधायक शरद अवस्थी, बीईओ रामनगर रमेश चंद्रा ने अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...