सेवानिवृत्त शिक्षक को दी भावभीनी विदाई
गिरडीह, जून 30 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी में सोमवार को प्रखंड शिक्षक संघ द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन कर उत्क्रमित मध्य विद्यालय लक्ष्मणटुंडा के सेवानिवृत्त शिक्षक मोहम्मद शफीउल्लाह को भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान उनके शिक्षा सेवाकार्य कर्तव्यनिष्ठ व अनुशासन को याद किया गया। अपने विद्यालय को संवारने और निरंतर अपने कुशल नेतृत्व में विद्यालय को एक नई ऊंचाई देने में उनके कार्यों को लोगों ने सराहा। वक्ताओं ने कहा कि नौकरी पेशा में स्थानांतरण एवं सेवानिवृत्ति प्रक्रिया का एक हिस्सा है। सेवानिवृत्ति शब्द हमेशा ही दुखदायी होता है लेकिन एक शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता है। इस दौरान लक्ष्मणटुंडा उमवि के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार साहू, रंजीत कुमार, रजनीकांत, मंसूर अंसारी, बीपीओ गणेश मुखर्जी, कमल किशोर महतो, बलवंत कुमार, नजीर अहमद, भोल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.