पूर्णिया, सितम्बर 4 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। पूर्णिया सदर मुख्यालय अंतर्गत मध्य विद्यालय हांसदा के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक महेंद्र प्रसाद जायसवाल के आकस्मिक निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार सुबह करीब छह बजे ब्रेन हेमरेज के कारण नवरतन हाता स्थित आवास पर उनका निधन हो गया। वे पूर्णिया शिक्षा जगत की चर्चित हस्तियों में शामिल थे और शिक्षकों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन की सूचना के बाद प्राथमिक शिक्षक संघ पूर्णिया के प्रांगण में शिक्षकों ने शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- Saraikela News: खरसावां में उड़िया शिक्षकों ने शोकसभा कर कामाख्या प्रसाद षाड़ंगी को दी श्रद्धांजलि शोकसभा की अध्यक्षता जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्...