जहानाबाद, मार्च 24 -- हुलासगंज, निज संवाददाता स्थानीय क्षेत्र में एक सेवानिवृत्त शिक्षक 90 वर्षीय लाट गांव निवासी बालेश्वर शर्मा के निधन की खबर फैलते ही लोगों में गहरा दुख व्याप्त हो गया। उनके निधन से न केवल शैक्षणिक जगत बल्कि पूरे समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। स्वर्गीय शिक्षक अपने सादगीपूर्ण जीवन, अनुशासन और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपने शिक्षण काल में हजारों विद्यार्थियों को शिक्षित कर समाज में एक मजबूत आधार तैयार किया। उनके पढ़ाए हुए कई छात्र आज विभिन्न क्षेत्रों में सफल होकर उनका नाम रोशन कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...