मऊ, अप्रैल 12 -- मऊ, संवाददाता। बड़राव ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत में पीवाताल गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक हरिहर राजभर का शनिवार को हार्ट अटैक के बाद निधन हो गया। सेवानिवृत्त शिक्षक 31 मार्च को रिटायर हुए थे और उनका शनिवार को स्कूल में विदाई समारोह आयोजित किया गया था। शिक्षकों और छात्रों ने दो मिनट का मौन रखते हुए गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। बताया गया कि सेवानिवृत्त शिक्षक हरिहर राजभर शनिवार की सुबह खेत में गए हुए थे। इसी दौरान काम करते हुए हार्ट अटैक आने के कारण खेत में गिर गए और उनकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...