मधेपुरा, मार्च 12 -- उदाकिशुनगंज एक प्रतिनिधि। उत्क्रमित मध्य विद्यालय राम मंडल टोला, गोपालपुर के शिक्षक रविन्द्र कुमार के सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष कुमार किशोर केशरी ने की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक रविन्द्र कुमार को माला, अंग वस्त्र और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर अध्यक्ष कुमार किशोर केशरी ने कहा कि लंबे समय तक सरकारी सेवा में रहने वाले रविन्द्र बाबू अपने सेवाकाल में पठन-पाठन कार्य को गति दी है उसे भुलाया नहीं जा सकता। उनका अमूल्य योगदान सदैव शिक्षक समाज के लिए यादगार रहेगी। एचएम पंकज कुमार ने कहा कि रविन्द्र बाबू काफी नेकदिल और मृदुभाषी स्वभाव के व्यक्ति हैं। जिन्होंने अपने क्रियाकलापों से विद्यालय परिवार को हमेशा जोड़ने का काम कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.