जमशेदपुर, सितम्बर 14 -- पूर्वी सिंहभूम के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भाटिया बस्ती कदमा से सेवानिवृत्त सहायक शिक्षक राम नारायण सिंह ने अपनी सेवा निरंतरता और सेवांत लाभ भुगतान में कथित विसंगतियों तथा गलत तथ्यों को दर्ज किए जाने का विरोध किया है। उन्होंने जिला शिक्षा अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम को विस्तृत शिकायती पत्र सौंपा है। शिक्षक का मुख्य आरोप है कि जिला शिक्षा अधीक्षक के 20 अगस्त 2026 के पत्र में सेवांत लाभ भुगतान के मामले में गलत तथ्यों का उल्लेख कर मार्गदर्शन मांगा गया है। इससे उनकी सेवा अवधि और पेंशन लाभ पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्होंने 2 जुलाई 1990 से 20 सितंबर 1994 तक आंध्रा एसोसिएशन मध्य विद्यालय, कदमा में अल्पसंख्यक विद्यालय के रूप में कार्य किया था। 20 सितंबर 1994 के अपराह्न में स्वेच्छा से त्यागपत्र देकर 21 सितंबर 1994 के पूर्वा...