जामताड़ा, अप्रैल 17 -- नाला, प्रतिनिधि। सेवानिवृत्त शिक्षक अखिलेश प्रसाद सिंह (92) का लंबी बीमारी के बाद बीते बुधवार को निधन हो गया। नाला मुख्यालय स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। जिससे प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। निधन की खबर मिलते ही समाजसेवी, शिक्षक सहित जनप्रतिनिधि काफी संख्या में पहुंचकर अंतिम दर्शन किए। साथ हीं शोकसंतप्त परिवार को ढाढस बंधाया। ज्ञात हो कि सन 2000 में सेवानिवृत्ति की पश्चात भी सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे। विभिन्न कार्यालयों एवं विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका रहती थी। स्वर्गीय अखिलेश प्रसाद सिंह अपने पीछे तीन पुत्र एवं दो पुत्रियों सहित भरापूरा परिवार छोड़कर गए हैं। भागलपुर में दाह-संस्कार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...