रांची, अप्रैल 1 -- रांची। समाहरणालय में बुधवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में पेंशन दरबार सह विदाई सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान जिले के 10 सेवानिवृत्त शिक्षकों और एक कर्मी को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उपायुक्त ने शिक्षकों को समाज का शिल्पकार बताते हुए उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में वर्ष 2024 की काउंसलिंग के आधार पर जगदीश्वर प्रमाणिक को सहायक शिक्षक का नियुक्ति पत्र भी सौंपा गया। मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...