गोरखपुर, जून 20 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश अवकाश प्राप्त माध्यमिक शिक्षक कल्याण एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से सेवानिवृत्त माध्यमिक शिक्षकों, कर्मचारियों तथा उनके आश्रित परिवारजनों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने की मांग की है। एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष देवेन्द्र नाथ मिश्र, महामंत्री राजकुमार वाजपेयी एवं कोषाध्यक्ष राम जपित सिंह के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शाही और बलदाऊ द्विवेदी ने मुख्यमंत्री को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान में कार्यरत कर्मचारियों की तरह सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी यह सुविधा मिलनी चाहिए। यह जानकारी बलदाऊ द्विवेदी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...