जौनपुर, जनवरी 28 -- बदलापुर। क्षेत्र के तियरा गांव स्थित बाबा धौकलदास पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र कुमार विश्वकर्मा ने सेवा निवृत्त शिक्षक/कर्मचारियों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में उग्रसेन सिंह पूर्व प्रधानाध्यापक, रविन्द्र प्रताप सिंह, हृदयनारायण सिंह, सीताराम यादव व अमरनाथ यादव रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राम आसरे सिंह ने कहा कि अध्यापक कभी रिटायर नहीं होता है। विशिष्ट अतिथि ज्योति कुमार सिंह रहे। संचालन सहायक अध्यापक गौरव कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर अनिल कुमार सिंह मुन्ना, अशोक सिंह, मिथिलेश सिंह, आरके उपाध्याय रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...