मुजफ्फरपुर, जुलाई 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में सेवानिवृत्त शिक्षकों के बकाए भुगतान को लेकर शिविर लगेगा। लोकभवन पटना के निर्देश पर शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों के वेतन और बकाए के साथ-साथ सेवानिवृत्त शिक्षकों और कर्मियों की सेवानिवृत्ति की तिथि से बकायी राशि के भुगतान संबंधी सत्यापन के लिए शिविर का आयोजन होगा।शनिवार को रजिस्ट्रार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी। सोमवार और मंगलवार को विश्वविद्यालय गेस्ट हाउस में सुबह 10:30 बजे शिविर शुरू होगा। जिन सेवानिवृत्त शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति से संबंधित किसी भी प्रकार का मामला सरकार या विश्वविद्यालय स्तर पर लंबित है, वे शिविर में आवश्यक दस्तावेज के साथ उपस्थित होकर अपनी समस्या रख सकते हैं। सेवानिवृत्ति, वेतन, पेंशन एवं अन्य लंबित मामलों का नि...