घाटशिला, अप्रैल 11 -- पोटका। सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान सह मिलन समारोह शुक्रवार को मध्य विद्यालय पोटका में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि संघ के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह उपस्थित हुए। समारोह में 2025 में सेवानिवृत्त हुए 18 शिक्षकों और संघ में योगदान दिए 35 सहायक आचार्यों को माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि संघ की पोटका इकाई की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम सराहनीय है। इससे सेवानिवृत्त शिक्षकों को नई ऊर्जा मिलेती है। उन्होंने कहा कि संघ में ही शक्ति है, इसलिए संगठित रहें। जिला अध्यक्ष ने सरकार से मांग की है कि ग्रीष्म ऋतु में सरकारी स्कूलों का समय पूर्व की भांति सुबह 6.30 बजे से 11.30 बजे किया जाए। मौके पर शिक्षकों ने सरकारी शिक्षकों को टेट परीक्षा से मुक्त रखने, नियमित वेतन भुगतान सुनिश्चित करने, सहायक आच...