बाराबंकी, अप्रैल 7 -- मसौली। ब्लॉक संसाधन केंद्र बड़ागांव में आयोजित सेवानिवृत्त शिक्षक अलंकरण समारोह में 6 शिक्षकों एवं 3 शिक्षामित्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी जैनेन्द्र कुमार एवं डायट प्रवक्ता महेंद्र कुमार ने सभी को अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खंड शिक्षा अधिकारी जैनेन्द्र कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल विदाई नहीं, बल्कि शिक्षकों के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान का सम्मान है। शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते, वे जीवनभर समाज को शिक्षित करते रहते हैं। उन्होंने शिक्षामित्रों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताते हुए उनकी सराहना की। डायट प्रवक्ता महेंद्र कुमार ने कहा कि शिक्षक समाज के सच्चे मार्गदर्शक होते हैं और उनका अनुभव नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। वहीं...