सोनभद्र, मार्च 30 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक संसाधन केंद्र पर सोमवार को बेसिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में एक विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दो शिक्षकों और एक शिक्षामित्र की सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित था। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी राकेश पांडेय और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे इंद्रकांत त्रिपाठी, प्रधानाचार्य कंपोजिट विद्यालय इकदीरी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया। विदाई पाने वालों में कंपोजिट विद्यालय बजिया के प्रधानाचार्य श्यामलाल, कंपोजिट विद्यालय बचरा के शाद नइयर और कंपोजिट विद्यालय रम्पाकुरर में तैनात शिक्षामित्र राम प्यारे शामिल रहे। इस भावुक क्षण पर शिक्षकों ने विदाई गीत प्रस्तुत किए, जिससे माहौल काफी भावपूर्ण हो गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया शिक्षक की विदाई नहीं ह...