देहरादून, मई 23 -- देहरादून। राजकीय शिक्षक संघ देहरादून की ओर से शनिवार को नवोदय विद्यालय में सेवानिवृत्त शिक्षक एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह, शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में छात्रों को सम्मानित किया गया। इसमें सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों और बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम देने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। निदेशक शिक्षा उत्तराखंड डॉ मुकुल कुमार सती ने शिक्षकों, छात्रों को सम्बोधित किया। इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढोंडियाल और शिक्षक संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सेवानिवृत्त शिक्षकों और टॉपर छात्रों को किया सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...