फरीदाबाद, जनवरी 23 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सेवानिवृत्त मानद लेफ्टिनेंट को फ्लैट बचने का झांसा देकर फ्लैट मालिक ने 63 लाख 23 हजार रुपये की ठगी कर ली। सूरजकुंड थाना पुलिस ने गुरुवार को लेफ्टिनेंट की पत्नी की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, सेवानिवृत लेफ्टिनेंट ललित चंद्र शर्मा अपनी पत्नी संतोष रानी शर्मा के साथ सेक्टर-21 सी पार्ट-तीन गोल्फ एंक्लेव में रहते हैं। उनकी पत्नी ने गत वर्ष सेक्टर-21सी गोल्फ एंक्लेव में एक फ्लैट खरीदने के लिए फ्लैट मालिक भूपेश कपूर के साथ समझौता किया था। यह फ्लैट एक करोड़ 29 लाख रुपये में खरीदना तय हुआ था। 28 अप्रैल 2025 को उन्होंने समझौते के वक्त 13 लाख रुपये की टोकन राशि फ्लैट मालिक को दे दी थी। इसके बाद चार माह के भीतर फ्लैट पर कब्जा देने और रजिस्ट्री करवाने का समझौता हुआ था। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.