फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 12 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। भोलेपुर निवासी सेवानिवृत्त रोडवेज कर्मी नवी शेर के आरोप से यहां परिवहन विभाग में हड़कंप मच गया है। उन्होंने आईजीआरएस पर अपनी शिकायत दर्ज करायी है। नवी शेर का आरोप है कि आठ अक्तूबर 2010 को छिबरामऊ डिपो में कंप्यूटर जलकर राख हो गये थे और 15 दिसंबर 2017 को कैश को लेकर हेरा फेरी हुयी थी। इसको लेकर कोई जांच नहीं हुई। वर्ष 1997, 1998 में डिपो में डीजल को लेकर भी गड़बड़ी की गयी थी। उस समय बताया गया था कि डीजल डिग्गी तालाब में बह गया था। उन्होंने बताया कि इसको लेकर पूर्व में भी शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होने इस मामले में प्रबंध निदेशक को भी पत्र लिखा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...