अलीगढ़, अगस्त 6 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आदेश के अनुसार सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों, पारिवारिक पेंशनधारकों एवं सेवारत दिव्यांग कर्मचारियों को पोस्ट रिटायरमेंट कॉम्प्लीमेंटरी पास अब मैनुअल प्रणाली से भी बनवा सकेंगे। यह व्यवस्था अगले छह माह के लिए लागू रहेगी, जिससे पात्र लाभार्थियों को पास प्राप्त करने में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी।महत्वपूर्ण निर्णय के संबंध में एनसीआरईएस के शाखा सचिव संजय शुक्ला ने बताया कि सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए एनसीआरईएस के महामंत्री एवं एनएफआईआर के कोषाध्यक्ष आरपी सिंह जी को पत्र लिखकर इस विषय में प्रभावी हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया था। जिन्होंगे इस मुद्दे को रेलवे बोर्ड के समक्ष लगातार एवं प्रभावी ढंग से उठाया। उनके अथक प्रयासों के परिणामस्...