सेवानिवृत्त रेलकर्मियों ने मैनुअल पास सुविधा जारी रखने की मांग की
प्रयागराज, जून 4 -- प्रयागराज। ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेन्स फेडरेशन (एनसीआर जोन) ने गुरुवार को ज्ञापन के माध्यम से रेलवे बोर्ड से सेवानिवृत्त रेलकर्मियों के लिए मैनुअल मानार्थ पास सुविधा जारी रखने की मांग की है। जोनल अध्यक्ष एचएल सिंगरौल ने अपर सदस्य (एचआर), रेलवे बोर्ड को ज्ञापन भेजकर कहा कि बड़ी संख्या में पेंशनर एचआरएमएस के माध्यम से ई-पास बनाने में सक्षम नहीं हैं। ऐसे में केवल ई-पास व्यवस्था लागू होने से उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। फेडरेशन ने रेलवे बोर्ड के 29 नवंबर 2021 के आदेश का हवाला देते हुए विकल्प आधारित व्यवस्था बहाल रखने की मांग की है, ताकि पेंशनर अपनी सुविधा के अनुसार मैनुअल या ई-पास प्राप्त कर सकें। यह भी पढ़ें- पूर्वोत्तर रेलवे में रिटायर कर्मियों से भरे जाएंगे 777 पद, भर्ती बोर्ड को भेजा मांगपत्र
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.