सोनभद्र, जनवरी 7 -- सोनभद्र। नगर सहकारी बैंक लिमिटेड रॉबर्ट्सगंज के प्रधान कार्यालय में मंगलवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान रिकवरी ऑफिसर सुनील कुमार मिश्रा के सेवानिवृत्ति पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। अध्यक्षता बैंक के सचिव श्यामा प्रसाद पाण्डेय ने की। उन्होंने कहा कि सुनील कुमार मिश्रा बैंक के एक अत्यंत कर्मठ और विश्वसनीय अधिकारी रहे हैं। उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान बैंक की ऋण वसूली प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...