गौरीगंज, मार्च 5 -- गौरीगंज। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल महानिदेशालय के अधिकारियों पर मनमानी और भेदभाव का आरोप लगाते हुए सेवानिवृत्त अधिकारी सुरेन्द्र नाथ शुक्ल ने विकास भवन परिसर में अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि रिश्वत न देने के कारण उन्हें आर्थिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है तथा उनके वैधानिक देयकों का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। सुरेन्द्र नाथ शुक्ल क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के पद से 30 नवंबर 2023 को सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्ति के करीब दो वर्ष बीत जाने के बाद भी उनके सभी सेवानिवृत्त देयकों का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी भी कर्मचारी के सभी सेवानिवृत्त देयकों का भुगतान सेवानिवृत्ति की तिथि पर ही कर दिया ज...