गाज़ियाबाद, अगस्त 28 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर ठगों ने सेवानिवृत्त बुजुर्ग को आठ दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर दस लाख रुपये ऐंठ लिए। जालसाजों ने आधार कार्ड से जारी सिम का इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों में होने का डर दिखाकर ठगी की। इस मामले में पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।इंदिरापुरम क्षेत्र के वैशाली सेक्टर नौ स्थित जज कॉलोनी में रहने वाले 77 वर्षीय बुजुर्ग ने शिकायत देकर बताया कि दस अगस्त को उनके पास एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को गाजियाबाद पुलिस मुख्यालय का अधिकारी बताया। फिर कहा कि पीड़ित के आधार कार्ड का इस्तेमाल कर कुछ फर्जी सिम खरीदे गए हैं, जिनका प्रयोग आतंकी गतिविधियों में हुआ है। ठगों ने पीड़ित को तुरंत पुलिस मुख्यालय आने को कहा। जब पीड़ित ने आने में असमर्थता जताई तो ठगों ...