पाकुड़, जनवरी 30 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड संसाधन केंद्र गढ़बाड़ी-महेशपुर में कार्यरत प्रखंड साधन सेवी हरिशरण चौबे का शुक्रवार को विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन महेशपुर बीआरसी परिसर में किया गया। श्री चौबे शिक्षा विभाग में लगातार 20 वर्षों से अपनी सेवा अगस्त 2005 से जनवरी 2026 तक अटूट रूप से दिए। उनकी सेवा शिक्षा विभाग में सराहनीय रहा है। स्वयं के विदाई भाषण में श्री चौबे ने कहा कि विभागीय कार्यों के अतिरिक्त चुनाव कार्य में सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में स्वास्थ्य विभाग में, मनरेगा में एवं अन्य कई विभागों का कार्य किया। जिला और राज्य का लगन के साथ सेवा किया। पाकुड़ पिछड़े जिले से कई मामले में हमारे उपायुक्त के नेतृत्व में अग्रिम पंक्ति में खड़ा है। लेकिन 20 वर्ष की सेवा के बाद भी सरकार के उदासीन रवैये के कारण एक बीआरपी को ...