बरेली, मार्च 14 -- विश्वविद्यालय के शिक्षा एवं सहबद्ध विज्ञान संकाय के पूर्व संकायाध्यक्ष प्रो. बीआर कुकरेती (सेवानिवृत्त) को पिछले 40 वर्षों में अध्यापक शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए एमिनेंट टीचर एजुकेटर अवार्ड प्रदान किया गया। यह अवार्ड सिक्किम की राजधानी गंगटोक में 12-13 मार्च को आयोजित इंडियन एसोसिएशन ऑफ टीचर एजुकेटर्स की 58वीं एनुअल नेशनल कांफ्रेंस के अवसर पर मिला। सिक्किम के कैबिनेट मंत्री राजू बस्नेत, सिक्किम केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शांतनु कुमार स्वैन, मौलाना आजाद नेशनल उर्दू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. मोहम्मद मियां एवं आईएटीई की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. अनीता रस्तोगी ने उन्हें प्रदान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...