मुजफ्फरपुर, जनवरी 22 -- पारू। पारू मध्य विद्यालय (बालक) के सेवानिवृत्त प्रभारी प्रधानाध्यापक जगतनारायण प्रसाद यादव (75) का बुधवार की रात निधन हो गया। वे गाढ़ा हसन के निवासी थे। परिजन ने बताया कि वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज चल रहा था। निधन पर पारू विधायक शंकर प्रसाद यादव, डॉ. एचएन भारती, पारू मिडिल स्कूल के हेडमास्टर सह डीडीओ मोहन राम, दिग्विजय कुमार, फूलदेव पासवान, रणजीत कुमार पाल, योगेंद्र राय, स्वंयप्रकाश, मुन्ना राय, पंकज कुमार, मनोज कुमार सहनी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...