औरैया, मार्च 30 -- औरैया, संवाददाता। क्षेत्र के डेरा बंजारन स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका मृदुला विश्नोई के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिवार की ओर से विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। मृदुला विश्नोई लगभग एक दशक से विद्यालय में प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत थीं। अपने सरल स्वभाव और कार्यशैली के कारण उन्होंने विद्यार्थियों व अभिभावकों के बीच विशेष स्थान बनाया। ग्रामीणों के अनुसार उनके कार्यकाल में विद्यालय के शैक्षिक स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ। सोमवार को आयोजित समारोह में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उनका सम्मान करते हुए उनके योगदान को याद किया। इस दौरान माहौल भावुक हो गया और सभी ने उनके स्वस्थ व सुखद भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में सहायक अध्यापक शकील...