बिहारशरीफ, मार्च 24 -- सरमेरा, निज संवाददाता। चेरों मध्य विद्यालय में मंगलवार को सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका स्व. उषा किरण के निधन पर शिक्षकों ने शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी। प्रधानाध्यापक नकी हसन अय्यूबी ने कहा कि वे एक कुशल और शालीन प्रधानाध्यापिका थीं। उन्होंने विद्यालय को सुंदर व अनुशासित बनाने में अहम योगदान दिया था। इसके लिए स्कूल परिवार उन्हें हमेशा याद रखेगा। मौके पर सतीश प्रसाद, मोनी कुमारी, सर्वोत्तम कुमार, शंभू कुमार व अन्य ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.