सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को दी विदाई, नए का स्वागत
भागलपुर, मई 31 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। उच्च विद्यालय मथुरापुर, कहलगांव में शनिवार को सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक मोहम्मद सलीम अहमद के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उनके लंबे और उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान की सराहना करते हुए भावपूर्ण विदाई दी। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विदाई गीत प्रस्तुत किए गए, जिसने समारोह को भावुक बना दिया। नए प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार यादव का भी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- नन्दलाल टोला में विदाई सह सम्मान समारोह यह भी पढ़ें- रिटायर शिक्षकों को दी गई समारोहपूर्वक विदाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.