गिरडीह, जनवरी 22 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय बाजार स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में विदाई सामारोह का आयोजन करके सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक जय प्रकाश प्रसाद गुप्ता को भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में गांडेय प्रमुख राजकुमार पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनंदन पाठक, शिक्षा विभाग के बीपीओ केडी सिंह, हाजी उस्मान सहित अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय के शिक्षक सहित अन्य शिक्षकों ने जेपी गुप्ता को शॉल और उपहार देकर सम्मानित किया। इस विषय में गांडेय प्रमुख ने कहा कि शिक्षक बच्चों को शिक्षा के साथ अनुशासन और संस्कार की भी पाठ पढ़ाते हैं। जेपी गुप्ता जिस सहजता से विद्यालय का कार्य किये हैं वे सभी शिक्षकों के लिए एक मार्गदर्शक हैं। इस विषय में अन्य मुख्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही शिक्षक सुध...