धनबाद, सितम्बर 11 -- धनबाद। झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की धनबाद जिला शाखा ने मध्य विद्यालय बाघमारा, बलियापुर के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक धीरेंद्र नाथ योगी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष नीलकंठ मंडल और जिला प्रधान सचिव आदित्य प्रसाद मिर्धा ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि योगी के निधन से शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। शोक व्यक्त करने वालों में वासुदेव गोस्वामी, एसएन लाल त्यागी, परितोष घोषाल, सपन महतो, रामप्रसाद दास, दाउद अंसारी, संजीव मंडल, नजरूल, दिनेश दास, कनक विश्वकर्मा और जाकिर अंसारी आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...