समस्तीपुर, मार्च 2 -- बिथान। प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय, बिथान के प्रधानाध्यापक सिकंदर बिहारी की सेवानिवृत्त होने पर ग्रामीणों, अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों ने भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया। सेवानिवृत्ति के अवसर पर ग्रामीणों एवं अभिभावकों ने बैंड-बाजे के साथ पूरे बिथान बाजार में घुमाकर उनका अभिनंदन किया। जगह जगह लोगों ने उन्हें माला पहनाकर और पुष्पवर्षा कर सम्मानित किया। जब सिकंदर बिहारी अपने पैतृक गांव उजान पहुंचे तो वहां पहले से इंतजार कर रहे पंचायत के ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने अबीर-गुलाल से उनका स्वागत किया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि प्रहलाद कुमार राय, सरपंच प्रतिनिधि अवधेश यादव, उप मुखिया मो. अजहर अली, पूर्व पंचायत समिति सदस्य मो.सुल्तान अंसारी, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष विजय निषाद, अजीत कुमार गुड्डू, डॉ. राम आश...