पीलीभीत, अप्रैल 12 -- सनातन धर्म राम इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की ओर से सेवानिवृत प्रधानाचार्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उनके उज्जवल भविष्य और स्वस्थ रहने की कामना की गई।सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य में डॉ.राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी , वीरेंद्र कुमार मिश्रा, मोहम्मद उस्मान को शाल उड़ाकर ,प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंडलीय मंत्री डॉ अजीत कुमार सक्सेना, डॉ. धनपाल शर्मा, जिलाध्यक्ष अखलाक हसन खान, डॉ. योगेश कुमार जिला मंत्री कोषाध्यक्ष डॉक्टर सुरेंद्र गंगवार, हरिश्चंद्र ,राजेश कुमार, कमल मोहन पांडेय, मोहम्मद जावेद मोहम्मद फिरोज, रोहतास गंगवार, संजय गंगवार, शोभा वर्मा, सुमन देवी , मीना कुमारी, लक्ष्मीकांत शर्मा, सतीश चंद्र गंगवार आदि प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...